सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली
विषय:- झारखंड के जमशेदपुर से सरकार का महत्वकांक्षी योजना कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण के बाद राज्य सरकार द्वारा नॉकरी दे कर तमिलनाडु भेजी गई किशोरी के शोषण होने के संबंध में
महोदय
हम आपका ध्यान झारखंड के जमशेदपुर की ओर आकृष्ठ कराना चाहूंगा जहा पर झारखंड सरकार द्वारा कौशल विकास योजना के अंतर्गत लड़कियों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार हेतु दूसरे राज्य में भेजा जा रहा है। जहाँ लड़कियों से ज्यादा काम लिया जा रहा है और उनका मानसिक शारिरिक शोषण भी किया जा रहा है। ऐसा ही मामला दैनिक अखबार प्रभात खबर में दिनांक 10 अप्रैल 2018 को प्रकाशित की गई जिसमे जमशेदपुर के सुंदर नगर निवासी कुन्ती हासदा एवं कपूरा मुर्मू दो लड़कियां इसकी भुक्तभोगी बनी जिस मामले में स्थानीय उपायुक्त मामलेकी जानकारी ली है। उक्त घटना पर प्रकाशित खबर जिसका लिंक https://www.prabhatkhabar.com/news/jamshedpur/story/1142655.html संलग्न है। हमे आशंका है कि लड़कियों को बंधुआ मजदूर की तरह कार्य लिया जा रहा होगा।
अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि उक्त मामले की विशेष टीम द्वारा जांच कराई जाए। साथ ही लड़कियों को उचित मुआवजा भुगतान कराया जाए। पूरे मामले में कार्यवाही की एक प्रति हमे भी उपलब्ध कराई जाए।
हमारी मांग
1 राज्य सरकार द्वारा रोजगार के नाम पर जिन लड़कियों को बाहर भेजा जा रहा है उसके सुरक्षा की जिम्मेवारी राज्य सरकार ले।
2 जिन कंपनियों द्वारा इस तरह के हरकत सामने आते है। उस कंपनी पर राज्य सरकार सीधे कानूनी कार्यवाही कर।
3 जो लडकिया बाहर फसी हुई है उसे सुरक्षित राज्य सरकार द्वारा वापस लाया जाए।
4 भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए सरकार विशेष प्लान बनाये।
भवदीय
ओंकार विश्वकर्मा
मानवाधिकार कार्यकर्ता
शहीद चौक डोमचांच कोडरमा झारखंड 825418
संपर्क 9934520602
खबर विस्तार से
जमशेदपुर : कौशल विकास और रोजगार के नाम पर दूसरे राज्यों में युवतियों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रशिक्षण के बाद तमिलनाडु की सिलाई कंपनी में भेजी गयी सुंदरनगर की दो युवतियों ने लौटकर डीसी को आपबीती सुनाई है.
उन्होंने बताया कि कंपनी में तय समय से ज्यादा काम लिया जाता है, तबीयत खराब होने पर छुट्टी नहीं मिलती और घर भी लौटने नहीं दिया जाता.कुंती हांसदा एवं कपरा मुर्मू झामुमो के हस्तक्षेप तथा उपायुक्त एवं एसएसपी के दबाव के बाद वापस घर पहुंच सकी हैं. दोनों युवतियों को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन उपायुक्त से मिले अौर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया. बाकी युवतियों ने बताया कि उनके अलावा सुंदरनगर और आसपास की और भी कई युवतियों को तमिलनाडु भेजा गया था जो वहां शोषण का शिकार हो रही हैं. खुद कपरा की तबीयत खराब है. वह न ठीक से चल पा रही और न बोल पा रही है. उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक से बात कर कपरा का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. झामुमो प्रतिनिधिमंडल में बाघराय मार्डी, सागेन पूर्ति, गुरमीत सिंह गिल, मो समद अंसारी, जुगल किशोर मुखी, विक्टर सोरेन शामिल थे.
Fine
ReplyDelete