The Sound of Voicelass

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 14 June 2018

झारखंड के दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में इमारू मुर्मू द्वारा अपनी बेटी का गला घोंट कर मार डालने के संबंध में

सेवा में 

श्रीमान अध्यक्ष महोदय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली

विषय :- झारखंड के दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में इमारू मुर्मू द्वारा अपनी बेटी का गला घोंट कर मार डालने के संबंध में

महोदय

हम आपका ध्यान झारखंड के दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में इमारू मुर्मू द्वारा अपनी बेटी का गला घोंट कर मार  डाला यह ख़बर दैनिक अखबार भास्कर में दिनांक 28 मई 2018 को प्रकाश में आया। जिसका लिंक https://m.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/father-killed-daughter-in-dumka-5882091.html संलग्न है।

अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले में न्यायिक जांच कर दोषी पर कानूनी कार्यवाही की जाए।और कार्यवाही की एक प्रति हमे भी प्रेषित किया जाए।

भवदीय

ओंकार विश्वकर्मा

मानवाधिकार कार्यकर्ता

शहीद चौक डोमचांच कोडरमा झारखंड

संपर्क 9934520602

ख़बर विस्तार से

दुमका(झारखंड).   नशे में धुत्त पिता ने दो साल की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। घटना दुमका के टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव की शनिवार की देर रात की है। आरोपी इमारू मुर्मू को ग्रामीणों ने पकड़ कर बिजली के खंभे से  बांध दिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

 

- बताया जाता है कि इमारू मुर्मू की शादी इसी गांव के दूसरे टोले में रहने वाली लुतिका से तीन वर्ष पूर्व हुई थी।  लुतिका के पिता का पिछले साल निधन हो गया। घर में अकेली रह रही मां को देखने अक्सर वह अपनी बेटी को लेकर चली जाती थी और वही रहती थी। पिछले सात दिनों से लुतिका अपनी मां के पास थी।

- शनिवार शाम इमारू मुर्मू अपनी बेटी को दादी के यहां घुमाने ले जाने के लिए कह कर निकला। बाद में दादी से मिलाकर वापस पहुंचाने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में ही उसने मासूम को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। 

 

No comments:

Post a Comment

बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी सह्बुदीन के मौत के बाद परैया पुलिस द्वारा परिजन की तलाशी किये बिना मृतक मुस्लिम युवक का दाह संस्कार करने के सम्बन्ध में

    सेवा में श्रीमान अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली विषय :   बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगं...

Post Top Ad

Your Ad Spot