The Sound of Voicelass

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 20 June 2018

झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना द्वारा आपसी विवाद के मामले में एक पक्षीय कार्यवाही करने के संबंध में

सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली

विषय :- झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना द्वारा आपसी विवाद के मामले में एक पक्षीय कार्यवाही करने के संबंध में

महोदय
हम आपका ध्यान झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना की ओर आकृष्ट कराना चाहूंगा जहा पर संजय साव पिता दासो साव के साथ उसके कैलाश साव पिता छोटी साव व अन्य द्वारा दिनांक 25 मई 2018 को जान मारने की कोशशि की गई और उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में संजय साव द्वारा नवलशाही थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु संजय साव द्वारा आवेदन दिया गया आवेदन प्राप्ति के बाद थाना प्रभारी मेडिकल करने भेज कर डाक्टर के ऊपर दबाव बनाते हुए गलत मेडिकल बनाने का प्रयाश करवाया गया यह ख़बर दैनिक अखबार हिंदुस्तान में 26 मई 2018 को प्रकाशित की गई। जिसके बाद इस मामले में थाना प्रभारी पीड़ित परिवार पर दबाव बना कर केस में समझौता करने का दबाव बनाया पर सफल नही रहा परन्तु अब तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है। इसके अलावे आरोपी बड़े सम्मान के साथ थाना के आला अधिकारियों के साथ मिलता जुलता है। यह ख़बर दैनिक अखबार रांची एक्सप्रेस में दिनांक 30 मई 2018 को प्रकाशित की गई।
अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि उक्त मामले को संज्ञना में लेते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाएं हुए दोषी पदाधिकारी पर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें और कार्यवाही की एक प्रति हमे भी उपलब्ध कराए।
1 इस मामले अगर थाना के अधिकारी दोषी पाए जाते है तो उनके ऊपर सरकारी काम मे लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ किया जाए।
2 पीड़ित परिवार को थाना द्वारा लगातार परेशान कर के मामले में उचित मुआवजा भुगतान कराया जाए।
3 मामले में मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करवाते हुए कानूनी कार्यवाही कि जाए।

आपका विश्वासी
ओंकार विश्वकर्मा
मानवाधिकार कार्यकर्ता
शहीद चौक डोमचांच कोडरमा झारखंड
पिन 825418
संपर्क 9934520602

No comments:

Post a Comment

बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी सह्बुदीन के मौत के बाद परैया पुलिस द्वारा परिजन की तलाशी किये बिना मृतक मुस्लिम युवक का दाह संस्कार करने के सम्बन्ध में

    सेवा में श्रीमान अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली विषय :   बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगं...

Post Top Ad

Your Ad Spot