The Sound of Voicelass

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 6 July 2018

झारखंड के मुख्य राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शान्तिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाने के संबंध में

सेवा में
श्रीमान अध्यक्ष महोदय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली

विषय :- झारखंड के मुख्य राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शान्तिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाने के संबंध में

महोदय
हम आपका ध्यान झारखंड के मुख्य राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष झारखंड के बेरोजगार युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था उस प्रदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं पर बेरहमी से डंडा बरसाया गया इससे संबंधित वीडियो Binesh Boipai अपने फ़ेसबुक प्रोफाइल पर 4 जुलाई 2018 को शेयर किया है जिसका लिंक https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1313676882068469&id=100002785096703 संलग्न है।
अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि उक्त मामले को संज्ञना में ले कर पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाते हुए दोषी पुलिस कर्मी पर कानूनी कार्यवाही की जाए। और कार्यवाही की एक प्रति हमे भी प्रेषित किया जाए।
भवदीय
ओंकार विश्वकर्मा
राज्य संयोजक
मानवाधिकार जन निगरानी समिति झारखंड
डोमचांच कोडरमा झारखंड 825418

No comments:

Post a Comment

बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी सह्बुदीन के मौत के बाद परैया पुलिस द्वारा परिजन की तलाशी किये बिना मृतक मुस्लिम युवक का दाह संस्कार करने के सम्बन्ध में

    सेवा में श्रीमान अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली विषय :   बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगं...

Post Top Ad

Your Ad Spot