The Sound of Voicelass

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 4 February 2017

- झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत नौडीहा के खजुरी गांव निवासी कमलेश भुईयॉ के पत्नी को झोला छाप डॉक्टर सुरेन्द्र पासवान द्वारा महिला का जबरन आपरेशन करने व् उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़ छाड़ करने के सम्बन्ध में 

सेवा में 

श्रीमान अध्यक्ष महोदय

राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली

विषय:- झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत नौडीहा के खजुरी गांव निवासी कमलेश भुईयॉ के पत्नी को झोला छाप डॉक्टर सुरेन्द्र पासवान द्वारा महिला का जबरन आपरेशन करने व् उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़ छाड़ करने के सम्बन्ध में 

महोदय

हम आपका ध्यान झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर थाना अंतर्गत नौडीहा के खजुरी गांव निवासी कमलेश भुईयॉ के पत्नी के साथ झोला छाप डॉक्टर सुरेश पासवान द्वारा अपने क्लीनिक ने ओटी रूम में बंद कर के गर्भवती महिला के हाथ पैर बांध कर जबरन उसके पेट का ऑपरेशन किया जाने लगा। महिला द्वारा जोर जोर से चिल्लाने पर उसे मारा गया और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ भी छेड़ छाड़ किया गया। उक्त कार्य में डॉक्टर के साथ उनके 4 अन्य सहयोगी भी थे। यह मामला दिनांक 25 जनवरी 2017 को दैनिक अख़बार भास्कर में प्रकाशित की गई जिसका लिंक http://www.bhaskar.com/news-appshare/c-181-crime-story-rims-ranchi-NOR.html संलग्न है। 

अतः महोदय से नम्र निवेदन है की उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए न्यायिक जाँच कर क़ानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान कराते हुए झारखण्ड में झोला छाप डॉक्टरों की सूची तैयार कर क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

भवदीय 

ओंकार विश्वकर्मा

मानवाधिकार कार्यकर्त्ता

डोमचांच कोडरमा झारखण्ड 825418

संपर्क 9934520602

रांची।पलामू जिले में एक महिला के साथ झोला छाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर मानवता को शर्मसार कर दिया। उसने अपनी दबंगई से महिला के हाथ-पैर को बेड से बांधा और पेट का जबरन ऑपरेशन कर दिया। जब वह मना करने लगी तो उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।रांची के रिम्स में भर्ती है महिला...

-घटना 12 जनवरी की है। पर फिलहाल महिला को रिम्स(राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज,रांची)में भर्ती कराया गया है।

-महिला का रिम्स में इलाज चल रहा है। मामला खजुरी नौडिहा छतरपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी डॉक्टर का नाम सुरेंद्र पासवान है। 

-विधायक राधाकृष्ण किशोर के निर्देश पर उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। सर्जन डॉ.शीतल मलुवा मरीज का इलाज कर रहे हैं। 

-महिला ने मंगलवार को बताया कि बीते 12 जनवरी की रात वो अपने घर में काम कर रही थी,तभी किराेसिन तेल की ढिबरी उसके शरीर पर गिर गई। 

-इससे उसका पेट और पैर जल गया। इसके बाद परिजन उसे रात करीब आठ बजे गांव में डॉ.सुरेंद्र पासवान के पास ले गए। 

-वहां पर मरहम पट्टी करवाया। सुबह जब आराम मिला तो अस्पताल के बाहर बैठी थी। तभी तीन लोग उसके पास पहुंचे और उसे अंदर चलने को कहा। 

-महिला के अनुसार,वो जब अंदर गई तो वहां पर दो लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने जबर्दस्ती करते हुए उसके दोनों हाथों को बेड से बांध दिया। 

-महिला ने बताया इसके बाद बेड पर लिटाकर पेट चीरने लगे। वो बहुत चिल्लाई। पेट चीरने के बाद दो लोग उसका प्राइवेट पार्ट छूने लगे। 

-ज्यादा शोर मचाने पर महिला के चेहरे को मार-मारकर फुला दिया। इसके बाद डॉक्टर 11 हजार रुपए मांगने लगा और पति को पैसे लाने के लिए भेज दिया। 

ढाई माह की गर्भवती है पत्नी:कमलेश 

-महिला के पति कमलेश भुइयां ने बताया कि डॉ.सुरेंद्र पासवान ने मेरी पत्नी का यह हाल किया है। मुझे भी भगा दिया और जबरन ऑपरेशन किया। जबकि पत्नी आग से जलने के बाद इलाज के लिए उसके पास गई थी।

-जब मामला वहां के विधायक राधाकृष्ण किशोर के पास पहुंचा तो उन्होंने मदद की। हेल्थ मिनिस्टर से बात करके उसे इलाज के लिए डालटेनगंज भिजवाया। 

-वहां पर तीन दिन इलाज चला। अल्ट्रासाउंड जांच किया गया तो पता चला कि मरीज ढाई माह की गर्भवती है। पति मजदूरी करता है। डॉ.सुरेंद्र ने 11 हजार रुपए मांगे थ। बड़ी मुश्किल से पति ने 22 सौ रुपए जमा किए हैं।

No comments:

Post a Comment

बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी सह्बुदीन के मौत के बाद परैया पुलिस द्वारा परिजन की तलाशी किये बिना मृतक मुस्लिम युवक का दाह संस्कार करने के सम्बन्ध में

    सेवा में श्रीमान अध्यक्ष महोदय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली विषय :   बिहार के गया जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीमगं...

Post Top Ad

Your Ad Spot